टीसीएस ने नौकरी के बदले घूस मामले में 6 कर्मियों को निकाला, 6 स्टाफिंग फर्म को किया बैन
टीसीएस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि नौकरी के बदले घूस केस में टीसीएस ने 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर 6 स्टाफिंग फर्म (कर्मचारियों की बहाली करने वाली कंपनी) को बैन कर दिया है। उन्होंने कहा, "हम स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते कि उन्हें (बर्खास्त कर्मचारी) क्या फायदे मिले...लेकिन वे चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे थे।"