टूटी हुई खाट के पास बैठे राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल की पुरानी तस्वीर हुई वायरल
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक टूटी हुई खाट के पास ज़मीन पर बैठे दिख रहे हैं। एक 'X' यूज़र ने तस्वीर पर कहा, "यही लोकतंत्र की ताकत है।" वहीं अन्य यूज़र ने कहा, "यह संघर्ष की कहानी है।"