टूर्नामेंट खेलकर लौट रही भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का फ्लाइट से खोया सामान
पेरू (दक्षिण अमेरिका) से टूर्नामेंट खेलकर लौट रही भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का सामान केएलएम एयरलाइन की फ्लाइट से खो गया जिसमें उनकी महत्वपूर्ण स्पोर्ट्स किट थी। मनिका ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद मांगते हुए ट्वीट किया, "यह दुखद है केएलएम एयरलाइन। एयरपोर्ट स्टाफ के पास कोई जवाब नहीं था कि मेरा बैग कहां है।"