टू-व्हीलर्स सवार लोगों ने बेंगलुरु में कार रुकवाकर की तोड़फोड़, कार सवार लोगों से की मारपीट
बेंगलुरु में टू-व्हीलर्स सवार लोगों द्वारा रोड पर बाइक रोककर एक कार रुकवाने और तोड़फोड़ करने का वीडियो सामने आया है। कार द्वारा एक बाइक सवार को ओवरटेक करने और हॉर्न बजाने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। चालक ने माफी मांगी और कार पीछे करते हुए रास्ता बदल लिया जबकि आरोपी पीछा करते हुए उनके घर तक गए।