टेंशन में कमेंट किया होगा, गंभीरता से नहीं लेना चाहिए: चांदना के इस्तीफे की पेशकश पर गहलोत
राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना द्वारा इस्तीफे की पेशकश करने पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है, "काम के दबाव में...टेंशन में आकर उन्होंने कमेंट किया होगा...इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी...अभी उनसे बात नहीं हुई है।" दरअसल, चांदना ने ट्वीट किया था कि 'मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर दीजिए'।