टेक महिंद्रा के पूर्व वाइस चेयरमैन विनीत नायर का 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
टेक महिंद्रा के पूर्व वाइस चेयरमैन विनीत नायर का 85-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। टेक महिंद्रा ने ट्वीट कर नायर के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "नायर अपने व्यावसायिक कौशल और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।" पूर्व आईएएस अधिकारी नायर ने वर्ल्ड बैंक के प्रमुख के तौर पर काम किया था।