टेनिस खिलाड़ी करमन कौर और हॉकी प्लेयर गुरजंत सिंह ने की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
भारतीय टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थांडी और हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने सगाई की है और उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। गुरजंत उस भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य और हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, करमन भारत की नंबर-1 महिला सिंगल टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं।