टेनिस लेजेंड सेरेना विलियम्स ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर तस्वीर की साझा
टेनिस लेजेंड सेरेना विलियम्स ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है जिसकी पुष्टि उनके पति एलेक्सिस ओहानियन ने इंस्टाग्राम पर की है। दोनों ने बच्चे का नाम अदिरा रिवर ओहानियन रखा है जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। ओहानियन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सेरेना ने मुझे एक और अतुलनीय उपहार दिया है।"