टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में विभिन्न जगहों पर एनआईए की छापेमारी
टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हुर्रियत नेता काज़ी यासिर और जम्मू-कश्मीर सॉल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष ज़फर भट के घरों पर छापेमारी की थी।