टेरर फंडिंग मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने जम्मू-कश्मीर से एक शख्स को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक आतंकी संगठन के लिए लोगों की भर्ती कराने और टेरर फंडिंग के मामले में जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। टेरर फंडिंग और आतंकी संगठन में लोगों को भर्ती कराने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने मई से अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।