टेलर स्विफ्ट की 9 वर्षीय फैन का कैंसर से हुआ निधन, गायिका ने उसे दी थी '22' हैट
गायिका टेलर स्विफ्ट की 9 वर्षीय फैन स्कार्लेट ऑलिवर का कैंसर से निधन हो गया है। अपने टूर के दौरान टेलर ने ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली ऑलिवर को फरवरी में सिडनी में आयोजित हुए कॉन्सर्ट में '22' हैट दी थी। ऑलिवर एक दुर्लभ और कभी ठीक न होने वाले हाई-ग्रेड ग्लायोमा नामक ब्रेन कैंसर से पीड़ित थी।