टेलर स्विफ्ट की सेक्शुऐलिटी पर अटकलें लगाने वाला लेख छापने पर एनवाईटी की हुई आलोचना
गायिका-गीतकार टेलर स्विफ्ट की सेक्शुऐलिटी पर अटकलें लगाने वाले एक ओपिनियन पीस को प्रकाशित करने को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) की आलोचना हो रही है। ऐना मार्क्स के इस लेख में कहा गया था कि टेलर अपने गानों के ज़रिए कोड लैंग्वेज में क्वीर मेसेजेस भेजती थीं और वह गुप्त रूप से इस समुदाय की सदस्य रही हैं।