टेलर स्विफ्ट पर अपनी बिल्डिंग के बाहर सफाई न रखने को लेकर लगा ₹2.4 लाख का जुर्माना

अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट पर न्यूयॉर्क में अपनी 3 मंज़िला बिल्डिंग के सामने साफ-सफाई न रखने को लेकर 32 बार जुर्माना लगाया गया है और उन्हें कुल $3,010 (लगभग ₹2.4 लाख) जुर्माना भरना होगा। बिल्डिंग के सामने अखबार, बोतलें, ऐश-ट्रे का सामान, सिगरेट कार्टन आदि फेंकने को लेकर जनवरी 2018 से जनवरी 2023 के बीच जुर्माना लगाया गया है।

Load More