टेलीकॉम इंडस्ट्री ने लोगों को मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन फ्रॉड को लेकर दी चेतावनी
देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से पहले सेल्युलर ऑपरेटर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स असोसिएशन (डीआईपीए) ने फेक टावर इंस्टॉलेशन फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी है। मोबाइल टावर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स या इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स द्वारा लगाए जाते हैं। टेलीकॉम इंडस्ट्री की सलाह है कि लोग इंस्टॉलेशन ऑफर स्वीकारने से पहले वेबसाइट (www.dot.gov.in) पर वेरिफाई कर लें।