टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड को अपने घर पर दी शिकस्त
बांग्लादेश ने सिलहट टेस्ट में न्यूज़ीलैंड को 150 रनों से हरा दिया है और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने अपने घर पर न्यूज़ीलैंड को शिकस्त दी है। टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की यह दूसरी जीत है। बांग्लादेश ने 2022 में न्यूज़ीलैंड को उसके घर पर टेस्ट मैच में हराया था।