टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार रन-आउट हुए रवींद्र जडेजा
हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार रन-आउट हुए। जडेजा मिड ऑन की ओर शॉट खेलने के बाद रन लेने के लिए दौड़ पड़े थे। बेन स्टोक्स ने विकेट पर डायरेक्ट थ्रो किया और जडेजा 2(20) रन पर रन-आउट हो गए।