टेस्ट क्रिकेट में इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज़ कौन-कौन हैं?
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने 2022 में टेस्ट में सर्वाधिक 1,184 रन बनाए। जो रूट 1,098 रन बनाकर सूची में दूसरे स्थान पर जबकि उस्मान ख्वाजा 1,080 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। इस साल टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज़ों की सूची में इंग्लैंड के सर्वाधिक 4 बल्लेबाज़ और पाकिस्तान व ऑस्ट्रेलिया के 3-3 बल्लेबाज़ शामिल हैं।