टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद बिहार स्थित अपने घर पहुंचे आकाश दीप, हुआ भव्य स्वागत
रांची में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय पेसर आकाश दीप मंगलवार को रोहतास स्थित अपने घर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सड़क पर जाम लग गया। अपने डेब्यू टेस्ट में आकाश दीप ने 83 रन देकर 3 विकेट लिए थे।