टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र दोनों का विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने अश्विन
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र दोनों का विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अश्विन ने बुधवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में तेजनारायण चंद्रपॉल को 12(44) रन पर आउट किया। वहीं, तेजनारायण के पिता शिवनारायण चंद्रपॉल को रविचंद्रन अश्विन ने 2011 में पहली बार आउट किया था।