टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ प्रारूप था और रहेगा: टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना पर रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना को लेकर कहा है, "टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ प्रारूप था और रहेगा।" उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है कि बीसीसीआई और जय शाह टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने की पहल कर रहे हैं।" वहीं, जसप्रीत बुमराह ने भी बीसीसीआई की इस पहल की सराहना की है।