टेस्ट में इंग्लैंड के लिए दूसरा सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने जॉनी बेयरस्टो
जॉनी बेयरस्टो ने मंगलवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 77 गेंदों पर शतक जड़ दिया और इंग्लैंड के लिए टेस्ट में दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। बेयरस्टो ने 92-गेंद पर 136-रन बनाए। इंग्लैंड ने टेस्ट के आखिरी दिन 299 रनों का लक्ष्य सिर्फ 50 ओवर में हासिल कर लिया।