टेस्ट मैच के पहले दिन बेन स्टोक्स के लिए लगाई गई फील्डिंग की एरियल तस्वीर हुई वायरल
हैदराबाद टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए लगाई गई भारत की फील्डिंग की एरियल तस्वीर वायरल हो गई है। इंग्लैंड जब 234/9 के स्कोर पर था, तब भारत ने अपने अधिकतर फील्डर्स 30-गज के घेरे के बाहर लगा रखे थे। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सर्वाधिक रन (70) स्टोक्स ने बनाए थे।