टेस्ट, वनडे व टी20I मैचों की सीरीज़ के लिए जून में भारत आएगी द. अफ्रीकी महिला टीम
दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ 16 जून से 9 जुलाई के बीच टेस्ट, वनडे और टी20I सीरीज़ खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के साथ एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20I मैचों की सीरीज़ खेलेगी। गौरतलब है, दोनों टीमों ने आखिरी बार एक-दूसरे के खिलाफ 2014 में टेस्ट मैच खेला था।