टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 3-1 से अजेय बढ़त बनाने के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत के 64.58% अर्जित अंक हैं जबकि न्यूज़ीलैंड 75% अर्जित अंक के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है।