टेस्ला के शेयर उच्चतम स्तर से अब तक 50% टूटे, बाज़ार मूल्यांकन गिरकर हुआ $642 बिलियन
टेस्ला के शेयर शुक्रवार को 7.6% टूटकर $204.99 पर बंद हुए जो इसके सर्वकालिक उच्च स्तर से 50% से भी अधिक की गिरावट है। टेस्ला के शेयर पिछले साल 4 नवंबर को $409.97 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए थे। गौरतलब है कि इस गिरावट के बाद टेस्ला का बाज़ार पूंजीकरण घटकर $642 बिलियन हो गया है।