टेस्ला जितनी जल्दी संभव हो सके भारत में रखेगी कदम: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मस्क
अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है, "मुझे विश्वास है कि टेस्ला...जितनी जल्दी संभव हो सके भारत में कदम रखेगी।" वहीं पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर पूछे जाने पर मस्क ने पत्रकारों से कहा, "बेहद शानदार बातचीत रही।" बकौल मस्क, उनकी अगले साल भारत आने की योजना है।