टेस्ला ने कैंसल किया 4,000 पाई का ऑर्डर, बेकरी का पोस्ट वायरल होने पर चुकाए ₹1.65 लाख
टेस्ला ने ऐन मौके पर भुगतान किए बिना 4,000 पाई का ऑर्डर कैंसल करने को लेकर कैलिफोर्निया (अमेरिका) की एक बेकरी को $2,000 (₹1.65 लाख) चुकाए हैं। ऑर्डर कैंसल किए जाने को लेकर बेकरी का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया था जिसके बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा था कि वह चीज़ों को ठीक करेंगे।