टेस्ला ने डोर लॉक व ड्राइविंग फंक्शन में दिक्कत के चलते चीन से वापस मंगाई 16 लाख कारें
टेस्ला ने चीन से 16 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक कारों को असिस्टेड ड्राइविंग फंक्शन और डोर लॉकिंग सिस्टम में दिक्कतों के चलते वापस मंगाया है। चीनी बाज़ार नियामक के अनुसार, कार के सॉफ्टवेयर में समस्याओं के चलते ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकती है। टेस्ला ने पिछले महीने अमेरिका में 20 लाख से अधिक कारें वापस मंगाई थीं।