टेस्ला ने सेमीकंडक्टर चिप खरीदने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ की डील: रिपोर्ट
'द इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की अगुवाई वाली टेस्ला ने दुनियाभर में अपने ऑपरेशन के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से सेमीकंडक्टर चिप खरीदने की डील की है। बकौल रिपोर्ट, यह डील गोपनीय तरीके से कुछ महीने पहले फाइनल हुई थी। यह रिपोर्ट मस्क द्वारा अपने भारत दौरे की पुष्टि किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।