टेस्ला में 2008 में $200 मिलियन के मूल्यांकन पर निवेश कर सकते थे चार्ली मंगर: मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर बताया है कि बर्कशायर हैथवे के 99 वर्षीय अरबपति वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर $200 मिलियन के मूल्यांकन पर टेस्ला में निवेश कर सकते थे। मस्क ने ट्वीट में बताया कि मंगर उस समय टेस्ला में निवेश कर सकते थे जब मस्क ने 2008 के आखिर में उनके साथ लंच किया था।