टैक्स रेट में गड़बड़ी करने के आरोपों के बीच नेपाल के वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा
नेपाल में टैक्स रेट में गड़बड़ी करने के आरोपों के बीच वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने बुधवार को संसद में अपना इस्तीफा पेश किया। दरअसल, शर्मा पर बजट पेश करने से पहले टैक्स रेट में बदलाव करने के लिए दो अनधिकृत व्यक्तियों को नियुक्त करने का आरोप है। शर्मा ने इस्तीफा देते हुए कहा, "मैं जांच में सहयोग करूंगा।"