टैमी बेयमॉन्ट ने रचा इतिहास, बनाया 'द हंड्रेड' का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

वेल्स फायर (महिला) की कप्तान टैमी बेयमॉन्ट ने 'द हंड्रेड' का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ 118(61) रन बनाए और वह 'द हंड्रेड' में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। 'द हंड्रेड' में पिछला सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर विल जैक्स के नाम था जिन्होंने 2022 में 108*(48) रन बनाए थे।

Load More