टैल्कम बेबी पाउडर की बिक्री बंद करेगी जेऐंडजे; कंपनी पर हैं कैंसर संबंधी 38,000 मुकदमे
जॉनसन ऐंड जॉनसन (जेऐंडजे) ने अगले साल से दुनियाभर में अपने टैल्कम बेबी पाउडर की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। बकौल जॉनसन ऐंड जॉनसन, वह टैल्कम बेबी पाउडर को बनाना भी बंद कर देगी। जॉनसन ऐंड जॉनसन पर आरोप है कि उसके टैल्कम बेबी पाउडर में कैंसरकारक तत्व 'एस्बेस्टस' है जिसे लेकर उसके खिलाफ 38,000 मुकदमे हैं।