टॉक्सिक वर्क कल्चर के कारण होने वाली मौत सामाजिक समस्या, नीतियों की ज़रूरत है: हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के मुताबिक, टॉक्सिक वर्क कल्चर और इसके कारण होने वाली मौत सामाजिक समस्या है जिसके लिए सरकार, श्रमिक संघों और कॉर्पोरेट्स को उचित नीतियां बनाने की ज़रूरत है। कोर्ट केंद्रीय सिंचाई और बिजली बोर्ड के पूर्व सचिव की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिनपर पूर्व कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।