टॉप 20 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हुए अदाणी, 1 दिन में $4.38 बिलियन बढ़ी संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के टॉप 20 सबसे अमीर लोगों की सूची में फिर से शामिल हो गए हैं। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज़ी से एक दिन में अदाणी की संपत्ति $4.38 बिलियन बढ़कर $64.2 बिलियन होने से वह सबसे अमीर लोगों की सूची में अब 18वें स्थान पर आ गए हैं।