टॉपलेस तस्वीरों को लेकर यूक्रेन की मॉडल को रूस की 'मोस्ट वॉन्टेड' सूची में रखा गया
मॉस्को के रेड स्क्वेयर में टॉपलेस तस्वीरें खिंचवाने वालीं यूक्रेनी मॉडल लोलिता बोगदानोवा को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 'मोस्ट वॉन्टेड' सूची में रखा गया है। बकौल रिपोर्ट, 2021 में सामने आईं सेंट बेसिल कैथेड्रेल के सामने की उनकी टॉपलेस तस्वीरों को लेकर विवाद हुआ था। तस्वीरें दोबारा सामने आने के बाद हाल ही में उन्हें सूची में रखा गया।