टॉप्ली ने दर्ज किए पुरुषों के वनडे इतिहास में किसी इंग्लिश गेंदबाज़ के बेस्ट गेंदबाज़ी आंकड़े

इंग्लिश पेसर रीस टॉप्ली ने गुरुवार को पुरुषों के वनडे इतिहास में किसी इंग्लिश गेंदबाज़ के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 28-वर्षीय टॉप्ली ने 9.5-2-24-6 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। पिछला रिकॉर्ड पॉल कॉलिंगवुड के नाम था जिन्होंने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में 10.0-1-31-6 के आंकड़े दर्ज किए थे।

Load More