टॉयलेट पेपर: पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय के गिरफ्तारी वॉरंट पर रूस
अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा यूक्रेन में 'युद्ध अपराधों' को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए जाने के बाद रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने वॉरंट की तुलना टॉयलेट पेपर से की है। उन्होंने टॉयलेट पेपर इमोजी के साथ ट्वीट किया है, "इसका इस्तेमाल कहां किया जाना चाहिए...यह बताने की ज़रूरत नहीं है।"