टॉयलेट-बाथरूम के प्रोडक्ट बताकर स्टोर किया गया ₹11.7 करोड़ का लाल चंदन गुजरात में बरामद

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने अहमदाबाद (गुजरात) स्थित कंटेनर डिपो में एक कंसाइनमेंट से लाल चंदन की ₹11.70 करोड़ कीमत की 14.63 मीट्रिक टन लकड़ियां ज़ब्त की हैं। डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि निर्यात से जुड़े कंसाइनमेंट में देश से बाहर तस्करी के लिए टॉयलेट व बाथरूम के प्रोडक्ट बताकर लाल चंदन की लकड़ियां स्टोर की गई हैं।

Load More