टॉरेंट ग्रुप का मेहता परिवार 5 वर्षों में ₹5,000 करोड़ करेगा दान
टॉरेंट ग्रुप के मेहता परिवार ने अगले 5 वर्षों में ₹5,000 करोड़ दान करने की घोषणा की है। ग्रुप के दिवंगत संस्थापक उत्तमभाई नाथलाल मेहता के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में उनके नाम से बने परोपकारी फाउंडेशन को दान दिया जाएगा। ग्रुप ने बताया है कि यह राशि टॉरेंट ग्रुप की कंपनियों के सीएसआर योगदान के अतिरिक्त होगी।