टॉस के दौरान टीम कॉम्बिनेशन भूले संजू सैमसन, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल-2024 में बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अपना टीम कॉम्बिनेशन भूल गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कॉम्बिनेशन के बारे में पूछे जाने पर सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है...मैं (टीम के बारे में) थोड़ा भ्रमित हूं...आप उसे स्क्रीन पर देख सकते हैं।"