टॉस के बाद हार्दिक पंड्या ने शिखर धवन को किया किस, वायरल हुई तस्वीर
आईपीएल 2023 में गुरुवार को मोहाली में टॉस के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को किस किया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, "मीम मटीरियल।" एक अन्य फैन ने मज़ाकिया लहजे में ट्वीट किया, "शिखर धवन का रिऐक्शन तो देखो।"