टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनीं विनेश फोगाट

53 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व नंबर-1 अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट को वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में हराकर विनेश फोगाट 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बन गई हैं। अब कांस्य पदक के मैच में विनेश का मुकाबला ग्रीस की मारिया प्रेवोलारकी से होगा। विनेश ने ओलंपिक्स के लिए 53 किलोग्राम वर्ग में ही क्वॉलिफाई किया है।

Load More