टोयोटा के सीईओ अकीओ टोयोडा नियुक्त हुए कंपनी के चेयरमैन, कोजी साटो होंगे नए सीईओ
दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने कोजी साटो को अपना नया प्रेसिडेंट व सीईओ नियुक्त किया है और वह इन पदों पर अकीओ टोयोडा की जगह लेंगे। टोयोडा को कंपनी के बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है और वह इस पद पर तकेशी यूचियमाडा का स्थान लेंगे। टोयोडा 2009 में कंपनी के सीईओ बने थे।