टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी ऋचा व अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स'

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फज़ल की बतौर निर्माता डेब्यू फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल के 11-14 अप्रैल तक होने वाले इवेंट 'नेक्स्ट वेव' फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। शुचि तलाती द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अप्रैल को इवेंट में प्रदर्शित होगी। फज़ल ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है।

Load More