टोरंटो में एयर कनाडा के बोइंग विमान के इंजन में लगी आग, करवानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग
कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनैशनल एयरपोर्ट (टोरंटो) पर उड़ान भरने के दौरान एयर कनाडा के विमान के इंजन में आग लग गई जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी। एयर कनाडा ने बताया कि विमान में 389 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। यह घटना 5 जून की बताई जा रही है और इसका वीडियो सामने आया है।