टोल मांगे जाने पर शख्स ने यूपी में बुलडोज़र से टोल प्लाज़ा पर की तोड़फोड़
हापुड़ (यूपी) के छिजारसी टोल प्लाज़ा पर बुलडोज़र से तोड़फोड़ करते एक शख्स का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलडोज़र के चालक का टोल मांगे जाने पर कर्मचारियों से विवाद हो गया था और तोड़फोड़ के दौरान टोल प्लाज़ा पर वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।