ट्यूबवेल से पानी भरने पर राजस्थान में आदिवासी शख्स की हत्या, कहे गए जातिसूचक शब्द
जोधपुर (राजस्थान) के सूरसागर में रविवार रात ट्यूबवेल से पानी भरने पर 46-वर्षीय किशनलाल भील नामक आदिवासी शख्स की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे व घायल किशनलाल को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। बकौल पुलिस, मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।