ट्रंप ने अपने ऐप ट्रुथ सोशल को बेचने को लेकर एलन मस्क से की बात: रिपोर्ट
'द वॉशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछली गर्मियों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को अपना सोशल मीडिया ऐप ट्रुथ सोशल बेचने को लेकर बात की थी। बकौल रिपोर्ट, दोनों के बीच इसे लेकर कोई डील नहीं हो पाई। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने राजनीति और व्यापार को लेकर भी बातचीत की थी।