ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल ऐप पर पहली बार किया पोस्ट, टाइपो #COVFEFE का किया इस्तेमाल
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल ऐप के लॉन्च होने के महीनों बाद उस पर पोस्ट किया, "मैं वापस आ गया हूं! #COVFEFE." यह शब्द टाइपिंग एरर से जुड़ा है जिसका इस्तेमाल उन्होंने राष्ट्रपति रहते हुए प्रेस के बारे में अपने ट्वीट में किया था। ट्रंप को जनवरी 2021 में ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया गया था।